कैबिनेट मिनिस्टर महेंद्र भट्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मिले, अभियान की दी सभी जानकारी 

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से आज गुरूवार को मुलाकात की है । इस मीटिंग में कई विषयों पर चर्चा हुई और अग्रवाल ने विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी सौपी है। ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम को लेकर निकायों में किए जा रहे कार्यों को बताया।

प्रेमचंद्र अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट  को बताया कि ‘‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’’ के तहत सभी निकायों के अध्यक्षों को पत्र भेजा है, जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान में हिस्सा लेते हुए उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करने का आग्रह किया गया है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है।

इस अभियान के अंतर्गत नागरिक द्वारा हाथ में मिट्टी अथवा मिट्टी का दिया लेकर पंचप्रण शपथ ली जा रही है एवं शपथ लेते समय व्यक्तिगत फोटो अथवा सेल्फी को क्र रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *