देहरादून :उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा सत्र शुरू हो जाने के बाद भी 18 दिन हो चुके हैं और मुफ्त किताबें नहीं मिली हैं। इस स्थिति में शिक्षकों को एनसीईआरटी की वेबसाइट से देखकर पढ़ाने को कहा गया है।सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा सत्र शुरू होने पर एक अप्रैल से मुफ्त किताबें मिलनी थीं लेकिन अभी तक छात्रों तक किताबे नहीं पहुंची हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हुआ है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डाॅ. नीता तिवारी की ओर से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा गया है कि राज्य में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें लागू हुईं हैं। 11 लाख छात्र-छात्राओं को मुफ्त पुस्तके दी जनि थीं जिनमेंसे किसी को अभी तक किताबे नहीं बांटी गई हैं। अगले साल से इस तरह की दिक्कत न हो इसके लिए हर स्कूल में बुक बैंक तैयार किए जाएंगे।

