ऋषिकेश : अभी कुछ ही देर पहले यूपी के डोर सीएम योगी के हाथों आ चुकी हैं। उन्होंने आज लखनऊ में सभी भाजपा दिग्गजों के समक्ष दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के बतौर शपथ ली है। वहीँ दूसरी तरफ उनके पैतृक गांव पंचुरी यमकेश्वर में जश्न का माहौल है।
उनके घर उनके रिश्तेदारों का पंहुचना शुरू हो गया है । वहीं योगी आदित्यनाथ के घर पर भजन कीर्तन शुरू हो गया है जो 4ः00 बज योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के साथ खत्म होगा। आपको बता दें चुनाव के दौरान योगी पर बनाये गये भजन और गानों पर लोग खुशी से झूम रहे हैं।

