लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित,नए सदस्यों का होगा शपथ ग्रहण 

नई दिल्ली : गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही आज सोमवार से शुरू हो गई है शुरू हो गई है। आगामी 12 अगस्त तक ये कार्यवाही जारी रहेगी और उसके बाद 18 अगस्त बैठकें होंगी। इस सत्र के दौरान सरकार 32 बिल सूचीबद्ध करवाए हैं, इनमें से 24 नए बिल होंगे। फिलहाल संसद में 35 बिल पेंडिंग हैं, जिनमें से आठ बिलों को सरकार ने फिर से विचार के लिए लाएगीराज्यसभा की कार्यवाही चल रही थी जिसके बाद खबर है कि राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक 19 जुलाई को संसद में की जाएगी।

 आपको बतादें कि राज्ससभा में पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान, शास्त्रीय संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई है। उनके लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया और  दिवंगत लोकसभा सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

ओम बिरला ने कहा –लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस दिन को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं। मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, भारत ने अपना सच्चा दोस्त खो दिया। उन्होंने कहा, शिंजो आबे को तेजी से हो रहे बदलावों के बारे में बहुत जानकारी थी। संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक संसद भवन में ही हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *