आधी डूब गई स्कूल बस,डरे बच्चों ने मचाई चीख पुकार

हैदराबाद : आज सुबह तेलंगाना में स्कूल के बच्चों को ले जा रही स्कूल बस महबूब नगर में बाढ़ के पानी में लगभग आधी अंदर डूबती चली गई। जिस समय बस पानी में फंसी, उसमें करीब 20 बच्चे सवार थे। अनहोनी की आशंका से बच्चों ने चीखना शुरू कर दिया और आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और लोगों ने पानी में जाकर बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित  पहुंचाया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। महबूब नगर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया, यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। 20 बच्चों को लेकर जा रही बस माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच अंडरपास में फंस गई थी। ड्राइवर को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। इस कारण वह आगे बढ़ता चला गया। हालाँकि अच्छी बात ये है कि अभी तक किसी भी  हताहत की खबर नहीं हैं। खतरा देखते ही ड्राइवर ने बस को बंद कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *