मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2022 के लिए अपना शेड्यूल जारी किया है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू किया जाएगा। टूर्नामेंट की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स एक दूसरे से 28 मार्च को खेल खेलेंगी। आपको बतादें कि लीग स्टेज का आखिरी मैच भी वानखेड़े में ही खेलेंगें । ये वाला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने कहा है कि प्लेऑफ के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी। 65 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 12 दिन दो मैच (डबल हेडर) होंगे। पहला मुकाबला साढ़े तीन बजे से और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम और दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2022 Schedule: 26 मार्च को चेन्नई-कोलकाता में पहला मुकाबला

