श्रीनगर में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला,20 घायल 1 की मौत

आज आतंकवादियों की तरफ से फिर शर्मनाक करतूत सामने आई है जिसके चलते आज रविवार सुबह श्रीनगर के अमीराकदल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया और ग्रेनेड का हमला किया। ग्रेनेड फटने के कारण पुलिस कर्मी समेत 20 लोग मौके पर घ्याल हुए है। इतना ही नहीं बल्कि अधिक जख्मी एक नागरिक की मौत भी हो गई है। अचानक हुए विस्फोट के बाद मौके हड़कंप मच गया।

इस अचानक हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है। आतंकियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नाके पर तैनात थी। इसी बीच उन पर ग्रेनेड हमला किया गया। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड के दूसरी जगह जाकर फट गया। आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की तलाश जारी है।

आपको बतादें कि इस घटना में सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया और संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर,इसे नष्ट कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल किया गया। हालांकि जांच में पाया गया कि सड़क पर जाते समय किसी साइकिल सवार की बोतल गिरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *