नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मरीज़ों में कुछ कमी आई थी , लेकिन बीते 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या में काफ़ी इज़ाफा हुआ है। और पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 2,82,970 नए मामले सामने आए हैं,वहीं 441 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ़ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीज़ो की संख्या बढ़कर 18,30,000 से ज्यादा हो गई गई,और इसकी चपेट में आकर मरने वालों संख्या 4,87,000 के पार पहुंच गई है। वहीं कोरोना से ठीक होकर घर लौटने वाले मरीज़ों की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा 1,88,000 से ज्यादा है।
देश में कोरोना के साथ-साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में ओमिक्रोन के अब तक 8,961 मामलें सामने आ चुके हैं। और इसकी दैनिक पॉजिटिविटी दर अब 15.13 फीसदी हो गई है। देश में ओमिक्रॉन और कोरोना के सबसे ज्यादा मामलें महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे हैं। और यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में मुंबई पुलिस के 29 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं, और अब तक 10,667 से ज्यादा पुलिस वाले कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं, वहीं अबतक 128 पुलिस वालों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

