रायबरेली में सीएम योगी,राना बेनी माधव की प्रतिमा को दी पुष्पांजलि

रायबरेली : आज यूपी मुखिया योगी रायबरेली में एफजी कॉलेज के मैदान में उतरे जहां से वो नेहरू नगर स्थित राना बेनी माधव की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे हैं वहां स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान देने वाले राना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेट की। उन्होंने कहा कि राना के स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुला जा सकता। देश के लिए आज के युवाओं को रानि से सीखना चाहिए। राना बेनी माधव की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद चौक पर शहीदों को नमन किया और फिर कार्यक्रम स्थल फिरोज गांधी महाविद्यालय के सभागार पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। 

कार्यक्रम स्थल पर हंगामा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल एफजी कॉलेज के सभागार में पहुंचने के बाद मुख्य गेट बंद हुआ जहां गुस्साए लोगों ने   हंगामा किया। पुलिस वालों ने रोका तो तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के रवैये से भाजपाइयों में गहरी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *