कौन होगा इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि?,पढ़े खबर !

नई दिल्ली : इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों पहुँच रहे हैं। खबर है कि  भारत ने अगले वर्ष जनवरी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था उन्होंने कुछ कारणों के चलते आने में मना किया था।

इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। सभी जानते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्रों के आमंत्रण पर जुलाई में फ्रांस गए थे। बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *