आगरा :उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हाईवे हंगामा काट दिया। बड़े वाहनों के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। वह नशे में बेवफाई के गीत गा रही थी। इस दौरान प्रेमी मौके पर आ गया। युवती उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाया और घर भेजा। ये मामला हैं न्यू आगरा थाना क्षेत्र का जहां लॉयर्स कॉलोनी कट हाईवे पर। सुल्तानगंज पुलिया क्षेत्र की रहने वाली एक युवती कुछ दिनों से अपने पति से अलग मायके में रह रही है। वहां उसे बेलनगंज निवासी एक युवक से प्यार हो गया। युवक ने बताया कि वह आवास विकास परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। युवती के साथ प्रेम संबंध है। प्रेमी ने शादी के लिए वादा किया और बीते दिन बुधवार शाम को वह मिलने आई तो प्रेमी ने उसे शराब पिला दी। शादी करने के लिए कहा तो मारपीट करने लगा। युवती नाराज़ होकर हाईवे पर जान देने आ गई।युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है।
बीच हाईवे युवती गए रही बेवफाई के गीत, नशे में थी लड़की-पढ़े पूरा मामला

