देहरादून : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने वाला है। टिकट ऐलान से पहले ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इस्तीफे की होड़ के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने इस्तीफे का मन बनाया है। खबरों की माने तो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं।
प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव से पहले एक और झटका, राजनीतिक गलियारों में हलचल
