हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़, अमीर बनने के चक्कर में युवती ने किया ऐसा

मानव तस्करी निरोधक दस्ता और ज्वालापुर पुलिस टीम ने सैक्स रक्त का भंडाफोड़ किया है।  दिल्ली की युवती और दिल्ली के ही दो युवकों को गिरफ्तार करके कब्जे में लिया है। जहाँ से पुलिस को कब्जे से बैग, आपत्तिजनक वस्तु और 4200 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन आदि मिला है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने होटलों और अलग जगहों पर संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायतें मिलने पर मानव तस्करी निरोधक दस्ता व पुलिस टीम को चेकिंग के आदेश दिए थे। बुधवार की रात एएचटीयू और ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि रानीपुर मोड़ के पास दिल्ली से आए एक युवक-युवती देह व्यापार चला रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इस छापे पर जानकारी दी है कि इसमें संलिप्त अमन राय निवासी महिला कॉलोनी थाना गांधीनगर नई दिल्ली और डील करने आए आदिल मलिक निवासी किशन कुंज लक्ष्मी नगर दिल्ली और आनंद विहार पुरानी दिल्ली निवासी युवती को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के पास से व्हाट्सएप चैट के साथ ही कुछ युवतियों के फोटो, मोबाइल फोन नंबर भी बरामद हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *