हरिद्वार में आज हुई नगर निगम की बैठक में हंगामा 

हरिद्वार :  हरिद्वार में मंगलवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू हुई जिसमें जमकर बवाल हुआ। बैठक में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई। पुलिस ने बमुश्किल पार्षदों को शांत कराया। वहीं, हंगामे के बाद बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। अब बैठक 24 दिसंबर को होगी।  नगर निगम में बोर्ड बैठक शुरू ही हुई थी कि भाजपा पार्षद ने मेयर के पति अशोक शर्मा पर नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उनके साथ अन्य पार्षद भी धरने पर बैठ गए। कांग्रेसी पार्षद मेयर के समर्थन में आ गए।  भाजपा पार्षद विनीत जौली ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा प्रोसीडिंग में छेड़खाड़ करते हैं। मेयर बताए कि वो मेयर हैं या उनके पति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *