नैनीताल : पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ओखलकांडा ब्लॉक के बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर में पहुंची और यहां पूजा की जिसके बाद उन्होंने डोल आश्रम से शहरफाटक, मोरनोला होते हुए नाई से कोटली तह सफर तय करके ग्रामीणों के साथ पांच किलोमीटर पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गुफा में रहने वाले स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उमा भारती ने आधे घंटे तक अकेले बैठकर ध्यान लगाया। साथ ही कहा कि ध्यान लगाकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली है। इस दौरान भाजपा नेता नरेश नयाल, थानाध्यक्ष रोहिताश सागर आदि मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने देवगुरु बृहस्पति धाम में लगाया ध्यान

