रामपुर : रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा आज सोमवार को रामपुर कोर्ट में पेश हुई। फिलहाल उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन्हें फरार घोषित किया गया था। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिया गया थे।
मामला –
2019 में हुए लोकसभा चुनाव के समय पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हुई है। जबकि केमरी के मामले गवाही होना बचा है। इस मामले में जयाप्रदा के बयान दर्ज किए गए थे। पूर्व सांसद जयाप्रदा 16 अक्तूबर 2023 से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं। इसके बाद कोर्ट की ओर से सात बार गैर जमानती वारंट जारी किए। एसपी को भी पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा था। उनको फरार घोषित कर दिया था। सोमवार को वह कोर्ट में पेश हुई।

