उत्तराखंड सीएम धामी ने आज सुबह किए माँ नैना देवी के दर्शन,सम्बोधन में किए बड़े वादे

नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह नैनीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद आज वो हल्द्वानी निकले हैं। नैनीताल में घना कोहरा लगा होने और मौसम की खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया।

आपको बतादें कि इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा की उत्तराखंड में नए भू-कानून की मांग को लेकर सरकार ने समिति गठित की है समिति की रिपोर्ट आते ही सरकार जनहित में फैसला लेगी। आज सीएम ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल में समस्त व्यवसायिक और अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। सरकार उसकी भरपाई के लिए हमारे द्वारा सभी पप्रयास हो रहे हैं। आज सीएम ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि राज्य में आये दिन हो रहीं भूस्खलन की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए  हर संभव प्रयास किए जा रही हैं। विस्थापन की स्थिति है तो वहां से लोगों को विस्थापित कराया जाएगा। जहां-जहां भूस्खलन हो रहा है उसका सर्वे कराकर भूस्खलन को कैसे रोका जा सकता है इसपर विचार होगा इसे पूरा भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *