अगरतला : आज शनिवार सुबह कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची का एलान कर दिया है। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से मैदान में उतरेंगे। वहीं टाउन बार्दो वाली सीट से सीएम माणिक साहा के सामने आशीष कुमार साहा को ही उम्मीदवार चुना गया है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने हैं और साथ ही यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होनी है।
17 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा,नामांकन 31 जनवरी को

