तबादलों पर तनातनी का मामला पहुंचा सीएम धामी तक

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में विभागीय मंत्री रेखा आर्य के अनुमोदन के बिना ही विभागीय सचिव की तरफ से नैनीताल के जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन को छुट्टी पर जाने देने वाले छह जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादलों के मामले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। खाद्य मंत्री ने बीते दिन गुरुवार को इस मामले में सचिव सचिन कुर्वे की गोपनीय प्रविष्टि से संबंधित मूल पत्रावली मांगी है।मंत्री रेखा आर्य ने सचिव कार्मिक को पत्र लिखकर खाद्य विभाग के सचिव एवं आयुक्त सचिन कुर्वे की गोपनीय प्रविष्टि से संबंधित मूल पत्रावली देने को कहा है, खाद्य आयुक्त व विभागीय सचिव ने उनके निर्देश को मानने के बजाए उसी दिन छह जिला पूर्ति अधिकारियों के उनके अनुमोदन के बिना तबादले कर दिए। 
सीएम को कराया अवगत-
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस मामले में सचिव ने उनके निर्देश की अनदेखी की है। जिससे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत करा दिया गया है। मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं। उनके सामने पूरी स्थिति रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *