आज से चारधाम यात्रा का आगाज़,सीएम ने दिखाई वाहनों को हरी झंडी 

आज से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ है, ऋषिकेश से चारधाम यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसों को रवाना किया। चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश है। रोजाना हजारों की तादाद में तीर्थयात्री यहां से अपनी यात्रा शुरू करते हैं।  

आज सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान हो , पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए निकले, सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी लाइ जाएगी। 

कल खुलेंगे गंगोत्री के कपाट
22 को फाटा, 23 को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली 24 अप्रैल को अपने धाम आएगी। 25 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे कपाटो द्घाटन किया जाएगा।  वहीं भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *