सीबीआई ने बीते दिन गुरूवार को हाईकोर्ट में कहा था किदिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता है। जांच एजेंसी ने ये भी कहा कि आप नेताओं के बयान सिसोदिया की रक्षा करने की कोशिश है।केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध जताते हुए तर्क दिया है। सीबीआई ने कहा है कि इस मामले में एक गहरी जड़ और बहुस्तरीय साजिश है और सिसोदिया जांच के दौरान टालमटोल करते रहे हैं। पार्टी से सहयोगी ये करने में लगे हैं कि सिसोदिया एक राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हैं जो कि जांच को प्रभावित करेगा ।कोर्ट में सीबीआई ने ये भी रखा किसंबंधित कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने जांच के दौरान पुष्टि की कि नीति याचिकाकर्ता द्वारा तैयार की गई थी और केवल आबकारी कर्मियों द्वारा शासित थी, जिसका नेतृत्व सिसोदिया के अंडर है।
सिसोदिया ही है घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता, आप नेता बचाव में लगे

