राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के दो पहिए है परंपरा और आधुनिकता। जनजाति समाज प्रकृति आधारित जीवनशैली का प्रतीक है। उनके ज्ञान के भंडार को हमने रूढ़िवादी मान लिया है। वनों के विकास का मतलब है मानव का विनाश। कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग वनों के संरक्षण में हो।
Related Posts
एयरपोर्ट पर जल्द खुलेगा कस्टम कार्यालय, तैयारी शुरू
उत्तराखंड से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए जल्द ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कस्टम कार्यालय खोला जाएगा। प्रदेश सरकार…
सीएम धामी ने बैठक के बाद 17 वन कर्मचारियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई, 11 निलंबित
देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ…
पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचीं अभिनेत्री सारा अली खान, जीता दिल
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग के लिए मसूरी आई हुईं हैं . बीते दिन मंगलवार को…

