रुड़की में कावड़ियों की भगदड़ में पांच की मौत

आज कल प्रदेश में जगह कांवड़ियों का जमावड़ा है ,शहर में पैर रखने की जगह नहीं हैं वहीँ डाक कांवड़ की भागमभाग में अलग-अलग हादसों में पांच कांवड़ियों ने जान गवा दी है। जबकि 50 से अधिक घायल भी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।  जहां उनका उपचार  जारी है। बाईपास से लेकर हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक और अन्य वाहन टकराने से हादसे हुए।कांवड़ियों की इतनी भीड़ थी कि रातभर सड़के जाम रही । जबकि भीड़भाड़ और तेज वाहन रफ्तार ही हादसों का कारण बने है। रुड़की सिविल अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती  कराया जहां उनका इलाज जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *