हल्द्वानी : गुरूवार उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, लालकुआं में पांच बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और अचानक बुरी तरह झुलस गए। खबर है कि हादसा सगाई की तैयारियों के दौरान हुआ। बच्चे सगाई के लिए लगाए जाने वाले टेंट के पाइप को छत पर लेकर जा रहे थे। इस दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और बच्चे करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। बच्चों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका तुरंत उपचार शुरू किया गया है।
हल्द्वानी में बड़ा हादसा,ख़ुशी के माहौळ में छाया मातम

