मुख्यमंत्री ने पोषण माह का किया शुभारंभ, 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास

आज यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विगत पांच वर्ष से पोषण माह कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इसकी शुरुआत हुई थी।
सीएम ने कहा कि वर्तमान और भविष्य को कुपोषण से मुक्त करने का यह बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। किशोरी, धात्री महिलाएं, माताएं सुपोषणयुक्त होंगी तो बच्चे भी स्वस्थ व सक्षम रहेंगें। इससे समाज और देश भी सशक्त होगा। जनपद के भ्रमण में मेरा लक्ष्य होता है कि स्वास्थ्य केन्द्र और स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र जरूर भ्रमण करू। 

आज इस अभियान में उन्होंने ये भी कहा कि  शिक्षित और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत राष्ट्र का आधार होते हैं। बच्चों को उद्धरणों के माध्यम से बेहतर सिखा सकते हैं। सीखने की ललक बचपन में ज्यादा होती है इसलिए शिक्षकों-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी है कि बच्चों में अच्छे व्यवहार और उसमें अच्छे संस्कारों को डाले ।मुख्यमंत्री योगी ने 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास व 501आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *