राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्मोड़ा के लक्ष्यसेन को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित 

अल्मोड़ा : जो मेहनत करते हैं उन्ही को सफलता मिलती है। युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इस बात को सही बात किया है। खेल मैदान में विरोधियों को धूल चटाने वाले लक्ष्य की नजर हमेशा अपने लक्ष्य को साधा है। इसी का फल उन्हें अर्जुन अवॉर्ड के रूप में मिला। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।लक्ष्य सेन का जन्म 16 अगस्त 2001 को अल्मोड़ा के तिलकपुर वार्ड में हुआ जिसके बाद सेन ने चार साल की छोटी उम्र से खेल में रुची दिखाई और खेलते आए। छह-सात साल की उम्र में ही लक्ष्य का खेल और उनकी प्रतिभा हर किसी को हैरान कर देती थी। छह साल के बच्चे के खेल को देखकर बैडमिंटन के दिग्गज भी दंग रह जाते थे।

लक्ष्य के पिता डीके सेन भारतीय खेल प्राधिकरण में बैडमिंटन कोच रहे हैं और वर्तमान में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी बंगलुरु में प्रशिक्षण दे रहे हैं। लक्ष्य को यहां तक पहुंचाने में माता पिता का भी बड़ा त्याग रहा है। लक्ष्य सेन अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 26 पदक जीत चुके हैं। इनमें अकेले 16 स्वर्ण पदक हैं। लक्ष्य सेन के बड़े भाई चिराग सेन भी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। चिराग जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप और जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में नंबर दो रह चुके हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने लक्ष्य सेन को अजुर्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।  उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *