फ़िरोज़ाबाद में कैंटर ने मैक्स जीप में मारी टक्कर,5 की गई जान

फ़िरोज़ाबाद: यूपी जैसे सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है,आए दिन नए नए हादसे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह भी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा सामने आए हैं। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल है, जिसका आगरा में उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की है।  फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना इलाके में नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के पास मंगलवार रात करीब दो बजे कैंटर ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। मैक्स में सवार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक बेहद घायल हुए है। इस हादसे में हुए घायलों को उपचार आगरा में चल रहा है।

आगरा में उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। जबकि जसराना के नगला कन्ही निवासी राजकुमार का उपचार आगरा में चल रहा है। टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। हादसे के दौरान आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *