बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की अहम बैठक,कितना बजट हुआ पारित ?

देहरादून : आज बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने वित्तीय वर्ष 2022-23 को पारित कर दिया है। जिसके चलते 67.22 करोड़ का बजट पारित हुआ है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में ये बैठक आज हुई है जिसमें अहम तथ्य तय हुए हैं।  समिति के स्थायी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव भी किया गया है। 

आज यह बैठक बीकेटीसी कार्यालय में हुई यहाँ कुल 67.22 करोड़ का बजट पारित हुआ। जिसमें से बदरीनाथ मंदिर से 34.44 करोड़ और केदारनाथ मंदिर से 32.78 करोड़ की आय प्रस्तावित है। मंदिरों से होने वाली आय के सापेक्ष व्यय को समान रूप से प्रस्तावित किया गया। 
तीर्थ यात्रियों को सुविधाएं के साथ ही बदरीनाथ व केदारनाथ धाम समेत अधीनस्थ मंदिरों की व्यवस्थाओं, पूजा व्यवस्था, संस्कृत विद्यालयों, विद्यापीठ फार्मेसी, विश्राम गृहों का रखरखाव, तीर्थयात्रियों को पेयजल, आवास व्यवस्था, प्रचार प्रसार, भोग व्यवस्था और यात्रा सुविधाओं का प्रावधान किया गया।

80 लाख में लक्ष्मीनारायण सिंहासन

केदारनाथ मंदिर के पश्चिमी द्वार पर लक्ष्मी नारायण का सिंहासन है। जो 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर समिति की ओर से इसे ठीक भी कराया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *