बेहद प्रसिद्ध मंदिर में अचानक हुई फायरिंग, एक मौत

विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर में आज शुक्रवार को बड़ी वारदात हुई है जहां आज दोपहर को गोलियों की आवाज से  हड़कंप मच गया। देसी और विदेशी सैलानियों से भरे रहने वाले बोधगया के महाबोधि मंदिर में हुई इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की भी दर्दनाक मौत हो गई है। 

धर्मस्थल को खाली कराया गया और प्रवेश बंद कर दिया गया। भारी भीड़ में पुलिस फोर्स को तैनात  किया गया और मंदिर परिसर से लेकर आसपास के तमाम इलाकों से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दरअसल,

BSAP जवान सत्येंद्र यादव (43) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर निकले थे कि  जिस रोड से वह जा रहे थे, वहां पत्थर पर फिसलन थी। इसकी वजह से उनका पैर फिसल गया और उनके हाथ में मौजूद कार्बाइन का ट्रिगर दब गया और बैक टू बैक तीन गोली चल गई। इसमें एक गोली उनके सीने में भी लगी। गोली सीने में लगी और सत्येंद्र बेहोश होकर जमीन पर धराशाही हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आननफानन में घायल जवान को हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *