रुड़की : रुड़की में भीम आर्मी नौटियाल गुट के प्रदेश प्रभारी और एक अन्य युवक को बंदूक और पिस्टल हाथ में लेकर शादी समारोह में डिस्को करना बेहद भारी पड़ा है। पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें भीम आर्मी प्रभारी सोनू लाटी और एक अन्य युवक हाथ में बंदूक और पिस्टल लेकर डांस करते नज़र आ रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के पास पहुंची तो मामले की जांच की गई।उक्त लोग एक गांव में शादी समारोह में पहुंचे थे। जहां एक कमरे में डांस हो रहा था। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने कहा कि सोनू लाटी और पुरुषोत्तम निवासी ढंढेरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी ने किया बंदूक लेकर डिस्को

