नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज तीस हजारी न्यायालय परिसर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। हालाँकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया है कि वकीलों के बीच हुई बहस में गोलीबारी चली है।जानकारी के मुताबिक़, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर आई और वकीलों की आपस में बहस हुई। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय स्थिति ठीक है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
कोर्ट परिसर में गोलीबारी,मचा हड़कंप

