25 फीट नीचे धंसी सड़क,पॉश इलाके की खुली पोल 

लखनऊ : राजधानी लखनऊ की सड़कों की असलियत सामने  आई है और आमतौर पर बारिश के मौसम में चर्चा के केंद्र बन ही जातीं  हैं लखनऊ की सड़के। बारिश के बाद जलभराव और सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हादसे होते रहते हैं। सोमवार को शहर के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले विकास नगर के लोहिया नगर वार्ड की एक सड़क निचे धंस गई है।
सड़क में करीब 25 फीट का गड्ढा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर दी है पर समय-समय पर होने वाली इन घटनाओं से पता चलता है कि निर्माण कार्य कितना खोखला किया गया है। लेकिन किसीको कोई जान माल का खतरा नहीं हुआ है। एक यूजर ने कहा कि यह सरकार के भ्रष्टाचार का सुबूत है। न जाने कौन सड़क कहां धंस जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *