बारिश ने तबाही मचाई हुई है, दिल्ली, यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में अब बाढ़ आने का खतरा बताया जा रहा है। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में गंगा, यमुना व ब्यास समेत सभी प्रमुख नदियां उफान मार रही हैं। आपको बतादें कि शहरों, कस्बों, गांवों और खेतों में पानी घुस गया है। हजारों हेक्टेयर फसल की बर्बादी हुई है। अगर हिमाचल के कुल्लू की बात करें तो, पर्यटन स्थलों-मनाली, मणिकर्ण व बंजार में 17 हजार सैलानी फंस गए हैं। चारधाम यात्रा भी बंद कर दी गई है। 24 घंटे में 16 और लोगों की मौत भी हुई है। इनमें 8 मौतें उत्तराखंड आैर चार यूपी में हुई। हिमाचल में तीन दिन में 31 मौतें हो चुुकी हैं। भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मनाली-लेह, मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समेत 1,500 से ज्यादा सड़कें बंद कर दी गयीं है।3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ेगा। यमुना व घग्गर में बाढ़ से हरियाणा के पानीपत में नवादा व तामशाबाद में बांध टूट गए हैं।दिल्ली में रात 8 बजे यमुना का पानी 206.76 मीटर पर पहुंचा गया हैं। चीन सीमा के करीब जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में बना पुल बह गया है।
बाढ़ का खतरा बढ़ा, हिमाचल में फसे हज़ारों सैलानी

