दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल रिसीव हुआ है जिसमें लिखा गया है कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों की मानें तो, दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी मिली है और इसकी सूची में डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं।  दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली है धमकी और इसके अलावा  पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल और  संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। छावला के सेंट थॉमस, सरिता विहार के जीडी गोयनका, बाबा हरिदास नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल को भी बम से  मिली है।

अन्य इन स्कूलों को धमकी –

 के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है जिनमें शामिल स्कूल हैं – नोएडा का डीपीएस स्कूल जिसके बाद  पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। स्कूल अभिभावकों को संदेश भेज रहे हैं। प्रिंसिपल का कार्यालय की तरफ से भेजे जा रहे संदेश में बताया जा रहा है कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। निजी यात्री कृपया अपने बच्चे को यथाशीघ्र संबंधित गेट से स्कूल परिसर से लेने की व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *