आज एशियाई खेलों का 13वां दिन है। 12 दिन में भारत कुल 86 पदक अपनी झोली में डाल चुके हैं। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12 और 12वें दिन पांच पदक जीते थे. आज भारत के पदकों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।पुरुषों के सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग के खिलाफ 21-16, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा।
स्वर्णः 21
रजतः 32
कांस्यः 35
कुलः 88
इसके अलावा फ्रीस्टाइल कुश्ती में पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया को हार मिली। इरान के अमोजदखलीली ने उन्हें मात दी। बजरंग के अलावा, अमन, सोनम और किरण को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। चारो पहलवान कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। कांस्य पदक के मुकाबले दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे। अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता।

