लखनऊ : हाल ही बसपा सुप्रीमो मायावती की माँ का निधन हुआ था। जिसके बाद तमाम बड़ी राजैतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। इसी कड़ी में आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंची। जहाँ राज्यपाल ने निधन पर अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राज्यपाल ने मायावती से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान साथ में राज्यसभा सांसद एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे।
बीते 13 नवम्बर को मायावती की माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था।
बसपा सुप्रीमों से मिलने उनके लखनऊ आवास पर पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल,मां के निधन पर जताया शोक

