माघ मेले के लिए चलेंगी 2800 बसें,अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी 

प्रयागराज : जनवरी-फरवरी में उत्तर प्रदेश प्रयागराज माघ मेले के लिए उप्र परिवहन निगम 2800 अतिरिक्त बसें संचालित करेगी। इसके अलावा निकट के तीर्थस्थलों के लिए भी अतिरिक्त 80 बसों की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एमडी संजय कुमार ने क्षेत्रवार बसों का आवंटन किया है। एमडी के अनुसार, मेले में मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के स्नान पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में 20 जनवरी से 27 जनवरी तक संचालन पर मुख्य फोकस रहेगा। छह फरवरी तक 2800 बसों के संचालन के अलावा 200 बसों को रिजर्व में किया  गया है।

प्रयागराज के निकटवर्ती तीर्थस्थल काशी, विंध्याचल, चित्रकूट एवं अयोध्या के लिए भी 80 बसों के अलावा भी सुविधा दी जाएगी। प्रयागराज को 550, गोरखपुर क्षेत्र को 380, आजमगढ़ को 360, लखनऊ को 300, वाराणसी को 300, अयोध्या को 220,  चित्रकूट को 230, कानपुर को 260, देवीपाटन को 150 और झांसी को 50 बसों का आवंटन किया गया है। एमडी ने कहा है कि किसी भी मार्ग पर प्राइवेट बसों को परमिट नहीं होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *