उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द किए हैं। आज बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी। नगर निकायों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए, जिनमें से दो रद्द हो गए। 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन आए, जिनमें से 20 रद्द हुए। 46 नपं अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन आए, जिनमें से 12 रद्द हुए। बतादें कि मेयर-अध्यक्ष के कुल 690 में से 34 रद्द हुए हैं। अब 656 बचे हैं। इनमें मेयर के 101, नपा अध्यक्ष के 265 और नपं अध्यक्ष पद के 290 नामांकन बचे हैं। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। जिनमें से 168 रद्द होने के बाद अब 5582 नामांकन वैध हैं। इनमें नगर निगम के पार्षद के लिए 2240, नगर पालिका के 1834 और नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध पाए गए हैं।
Related Posts
पंतनगर विवि में बड़ी साजिश, विजिलेंस की कार्रवाई
प्रदेश में दरोगा भर्ती में घपले की जांच में लगी विजिलेंस की टीम को ओएमआर शीट वीड आउट में साजिश…
Breaking: BPCL और उत्तराखंड ने थामे हाथ
देहरादून : उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर आ रही है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सरकार और…
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों पर सुनहरा अवसर,लोअर पीसीएस के 190 पदों पर निकलीं भर्तियाँ
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए आवेदनों की शुरुआत हो गई है।आज उत्तराखंड लोक सेवा…