नई दिल्ली/असम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों के सांस्कृतिक त्योहारों का जमकर लुत्फ़ उठाते है और लोगों के बीच जाकर उनके पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहारों में शामिल होते है । इसी सिलसिले में आज वह असम में मेगा बिहू समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यहां वह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के बुलावे पर आए है। इसके अलावा पिछले हफ्ते ही पीएम ने ईस्टर के मौके पर दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल गए थे। मार्च में पीएम मोदी ने उगादी समारोह में भाग लिया था. यह समारोह पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की ओर से आयोजित किया था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल फरवरी में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमावा’ सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया था। वहीं गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर श्री गुरु नानक देव जी की जयंती समारोह में भाग लिया। इस महीने पीएम ने वीसी के माध्यम से मणिपुर संगाई महोत्सव को भी संबोधित किया था।
पीएम मोदी असम के दौरे पर,मेगा बिहू में लेंगे हिस्सा

