किसानों ने मंदिर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नेताओं को बनाया बंधक

रोहतक  : हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ किसानों द्वारा अजीबोग़रीब हरकत हुई है। आज (शुक्रवार) को  सुबह करीब दस बजे के करीब हरियाणा के रोहतक जिले के गांव किलोई में दर्शन कर पूजा करने पहुंचे थे। खबर है कि उत्तराखंड में धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूजा दर्शन समेत करीब 400 करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव टेलेकास्ट मंदिर से चल रहा था। तभी वहां किसानों को इस बात का पता चला कि भाजपा नेता मंदिर में आए हैं तो किसान मंदिर के बाहर विरोध करने आ गए और मंदिर प्रांगण में लगी टीवी स्क्रीन के तार निकालकर उसे तोड़ मरोड़ दिया। 
किसानों व प्रशासन से जानकारी के बाद भाजपा नेताओं ने मंदिर से माफी मांग ली और ये भी कहा कि अगर वह नहीं चाहते हैं तो वो मंदिर नहीं आएंगे। लेकिन इसके बाद ये बात हुई कि प्रदेश उपाध्यक्ष ने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगी। अब फिलहाल दो बजे के करीब मौके पर डीसी पहुंच गए हैं और मीटिंग चल रही है। किसान इस बात पर अड़े हैं कि उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी। 

जिन भाजपा नेताओं को बंधक बनाया गया है प्रदेश संगठन प्रभारी रविंदर राजू व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित स्थानीय नेता शामिल हैं। मंदिर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण व किसान एकत्रित हो गए हैं। भाजपा नेताओं को मंदिर से निकालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बुलाई गई है। लेकिन किसान अपनी मांगों पर जबरदस्त तरीके से अड़े हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *