विराट के जन्मदिन पर अनुष्का ने डाली ख़ूबसूरत पोस्ट,बोलीं- सबको बताना चाहती हूँ कि विराट अद्धभुत हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति क्रिकेटर विराट कोहली के बर्थडे पर उन्हें बेहद ख़ूबसूरत अंदाज़ में विष किया है। अनुष्का ने पति विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक ख़ास पोस्ट  इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसके साथ ही उन्होने  विराट के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दुबई से पति को बर्थडे विश करते हुे एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है, जो बेहद ही खास है। इस पोस्ट में अनुष्का ने कहा कि वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि विराट कितने अलग और विशेष हैं। अभिनेत्री अनुष्का ने विराट कोहली के साथ तस्वीर साझा की है और उसके साथ पोस्ट लिखी है कि जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप मूल रूप से ईमानदारी और स्टील जैसी हिम्मत से बने हैं। अनुष्का ने इस पोस्ट में ये भी लिखा है कि साहस जो संदेह को विस्मृति में बदल देता है। मैं ऐसे किसी को नहीं जानती, जो आपकी तरह खुद को अंधेरी जगह से उठा सकता है। आप हर तरह से बेहतर होते जाते हैं, क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं मानते और निडर होते हैं। अनुष्का ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है, मुझे पता है कि हम दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए इस तरह से एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप (विराट ) कितने अद्भुत इंसान है। अनुष्का ने अपने पोस्ट में विराट को लिखा कि भाग्यशाली हैं, वे जो वास्तव में आपको जानते हैं। सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस! अनुष्का की तरफ से पति के जन्मदिन पर तारीफ करते हुए लिखी गई इस पोस्ट और फोटो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में इसमें टिप्पणियां आ रही है। यूजर्स विराट और अनुष्का की खूबसूरत की तारीफ कर रहे हैं और इसके साथ अपने पसंदीदा क्रिकेटर को जन्मदिन भी विश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *