पैगंबर मोहम्मद पर फिर हुई विवादित टिप्पणी,किसके खिलाफ हुआ मामला दर्ज ?

हैदराबाद : भाजपा से निलंबित की गई पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद पूरे देश में उसकी आग फैली और जमकर बवाल हुआ। अब इसी तरह का मामला फिर उभर कर सामने आया है। अब तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह की भी मोहम्मद पैगम्बर पर की गई विवादित टिप्पणी निकलर आई है जिससे नाराज़ लोगों ने सड़क पर उतरकर देर रात प्रदर्शन किया है। सोमवार रात बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी के लिए मांग की है। 

पुलिस ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। डीसीपी चैतन्य ने विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

वीडियो अपलोड से बवाल-
आपको बतादें कि बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लेकर उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और देखते ही देखते देर रात में दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *