गुवाहाटी : गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है इसी कड़ी में जहां बीते दिन प्राण प्रतिष्ठा के दिन असम के एक मंदिर में राहुल गाँधी को दर्शन से रोका गया था वहीँ आज मिल रही ताज़ा खबर के मुताबिक़,आज यात्रा गुवाहाटी पहुंच गई है। बीते सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से मेघालय पहुंची थी कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी मंगलवार को गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात करके राहुल जनसभा को सम्बोधित करने वाले हैं।
गुवाहाटी में राहुल की न्याय यात्रा को नो एंट्री, पुलिस से हुई झड़प
ऐसी योजना थी कि राहुल गुवाहाटी में रोड शो या पदयात्रा करने वाले थे लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। राहुल गांधी दोपहर में कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करने वाले हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा बरपेटा जिले में पदयात्रा करेगी।

