उत्तराखंड के चार जिलों में मिले आठ नए कोरोना के मामले

जहां एक तरफ सभी जगह कोरोना संक्रमण के मामले में फिर से कोरोना संक्रमित मामले बढ़े हैं। बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में आठ नए संक्रमित मिले हैं। 13 मरीज ठीक हुए हैं। 21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1638 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में चार, हरिद्वार में दो, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। दो दिन के बाद प्रदेश में फिर से संक्रमित मामले बढ़े हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92235 हो गई है। जबकि 13 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक 88725 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं।21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *