आत्मनिर्भर भारत की पहचान और किसानों की आय में वृद्धि वाला आया बजट : सीएम योगी

लखनऊ: गौरतलब है कि बजट 2022-23 आज पेश हुआ है। आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश किया। जिसपर आज यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2022-23 पर अपनी प्रतिक्रया जाहिर की है। उन्होंने इस साल के बजट को आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने वाला और किसानों की आय दोगुना करने की तरफ कदम बताया है। 
उन्होंने बजट को सर्वसमावेशी और प्रगतिशील कहते हुए कहा कि  यह बजट किसानों, महिलाओं और युवाओं को समर्पित है। 60 लाख नौकरियां देने का एलान युवाओं के लिए नए अवसर खोलने वाला है। केन-बेतवा को जोड़ने से सीधे तौर पर किसानों को लाभ होगा,उन्होंने कहा कि ढाचागत विकास के लिए किए गए प्रावधान देश को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *