मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आज ईडी ने कोर्ट में पेश किया है। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से एएसजी अनिल सिंह पैरवी कर रहे है ।अनिल देशमुख से कल देर रात करीब 13 घंटे पूछताछ की गई , जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने देशमुख को गिरफ्तार कर लिया। और आज सुबह निदेशालय के अधिकारियों ने उनकी मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में जज के सामने पेश किया। ईडी अभी फिलहाल अनिल देशमुख से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों केबारें में पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की वसूली का भी मामला चल रहा है ।
इसके अलावा अनिल देशमुख पर फर्जी कंपनियों के जरिए अपने ट्रस्ट में फंड्स इकठ्ठा करवाने का भी आरोप है। इन्हीं आरोपों के तहत ईडी ने अनिल देशमुख के घर और दफ्तर में छापेमारी की थी। बता दें कि अनिल देशमुख के ऊपर मुंबई के उस समय के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाए थे कि अनिल देशमुख के खिलाफ सचिन वाजे के जरिए 100 करोड़ रुपए की वसूली का गंभीर आरोप लगाया था। लेकिन अनिल देशमुख ने अपनेआप को बेदाग बताया है और कहा कि परमबीर सिंह को कमिश्नर की पोस्ट से हटाने के बाद में उन्होंने यह आरोप हीं भावना से ग्रसित होकर लगाया है। और उसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने भी अनिल देशमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

