कुशेश्वरस्थान पर हार के बाद शिवानंद तिवारी पर भड़के तेज़ प्रताप, कहा जिस थाली में कहते है उसी में छेद करते है

पटना : बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एक सीट पर हार का मुँह देखने के बाद लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के कई नेताओं पर सीधा हमला बोला है। तेजप्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह औऱ शिवानंद तिवारी से लेकर संजय यादव औऱ सुनील सिंह तक को पार्टी से निकालने की बात कही है। तेजप्रताप ने कहा कि उनकी बात पार्टी ने नहीं मानी, और उसका परिणाम सामने है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि राजद ने उनकी बात नहीं मानी इसलिए हार हुई. वे शुरू से कह रहे थे कि हमें कांग्रेस को साथ लेकर चलना चाहिये, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने मेरी बात नहीं मानी। ये लोग तो तेजस्वी को लेकर गये थे कुशेश्वरस्थान. मेरे बीमार पिता को प्रचार में ले गये थे. क्या नतीजा हुआ ।
कुशेश्वरस्थान सीट पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही तेजप्रताप यादव अपने घर से बाहर निकले औऱ अपने पिता के आवास पर पहुंचे , कुछ देर वहां रहे औऱ फिर बाहर निकले तो पत्रकारों से बात की। तेजप्रताप बोले कि पार्टी में जगदानंद सिंह, सुनील सिंह औऱ संजय यादव जैसे लोगों ने पार्टी को पूरी तरीके से हराने का काम किया है. इनलोगों ने पार्टी को अंदर से बर्बाद करने का काम किया है। उनके कारण ही तेजस्वी यादव को हार का सामना करना पड़ा है। तेज प्रताप ने राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बारें में कहा कि शिवानंद जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करने का काम करते हैं. ये लोग सिर्फ पार्टी को बर्बाद करने ही आते है।