गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में हैं। घने जंगल और पहाड़ी के बीच के संदिग्ध ठिकाने पर आतंकियों खोजने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर से लगे हुए हैं। कुछ देर रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी भी जारी है। आतंकवादी एक पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छुपे हुए हैं।
सेना की 19 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ऑपरेशन हुमायूं भट शहीद हो गए थे।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

