रामलला के दर्शन करने पहुंचे टीवी धारावाहिक के श्री राम

90 के समय में टीवी रामायण में राम का अभिनय निभाने वाले फिल्म अभिनेता अरुण गोविल आज शनिवार को रामलला के दर्शन करने राम जन्म भूमि पहुंचे और वहां भावुक भी हो गए । दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की भी अहम भूमिका रही। 

टीवी धारावाहिक के जरिए भगवान श्रीराम की महिमा को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया जो मंदिर आंदोलन का आधार भी बना। उन्होंने कहा कि बहुत समय से इच्छा थी कि अयोध्या के रामलला का दर्शन किया जाए अयोध्या हमारे धर्म संस्कृति का केंद्र बिंदु है यहां आना निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि रामायण का एक-एक शब्द, दोहा और चौपाई अमृत के समान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *