ट्विटर की खरीदी को लेकर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को अल्टीमेटम दिया है। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को दी चेतावनी में मस्क ने कहा कि मेरा अधिग्रहण प्रस्ताव नियामक एजेंसी को कंपनी द्वारा की गई फाइलिंग की सटीकता पर आधारित है। यदि ट्विटर के सीईओ सिर्फ पांच फीसदी स्पैम अकाउंट्स (फर्जी अकाउंट) होने का सबूत देना होगा। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कल स्पैम खातों को लेकर सबूत दिखाने से सार्वजनिक रूप से मन किया है।
मस्क ने ट्वीट में कहा-
आज मंगलवार को एलॉन मस्क ने ‘Teslarati’ के एक ट्वीट पर जवाब में साफ कहा, ‘मेरा ऑफर ट्विटर की नियामक फाइलिंग की सटीकता पर आधारित था। कल, ट्विटर के सीईओ ने सार्वजनिक तौर पर 5 परसेंट से कम बॉट्स होने का सबूत देने ने इनकार कर दिया।

